राजनीति से जुड़े लोगों के योगी सरकार ने 4 सालो में लिए 670 मुकदमे वापस

आर जे न्यूज़-

मथुरा। विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने मथुरा, मांट और आसपास के क्षेत्रों को लेकर यूपी की विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री और न्याय मंत्रालय सहित अन्य विभागों के मंत्रियों से सवाल किए हैं। इन सवालों विधायक के एक सवाल के जवाब में न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने पिछले चार सालों में प्रदेश सरकार ने 670 मुकदमे वापस लिए हैं। राजनेताओं और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं के थे।

विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा ने यूपी विधानसभा के प्रथम सत्र में प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक से सवाल किया था कि अप्रेल 2017 से लेकर 20 जुलाई 2020 तक यूपी सरकार द्वारा किन व्यक्तियों के मुकदमे वापस लिए गए। इनमें कितने मुकदमे राजनीतिक श्रेणी के थे। इस पर न्याय मंत्री ने सदन में बताया कि यूपी की योगी सरकार ने इन चार सालों में जितने भी मुकदमे वापस लिए हैं वह सभी राजनेताओं और राजनीतिक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं पर थे। 670 मुकदमे वापस लिए गए। न्याय मंत्री ने जवाब में यह भी कहा कि भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत राजनीतिक श्रेणी के मुकदमों को परिभाषित नहीं किया गया। यानि इसमें पार्टी और लोगों के नाम स्पष्ट नही किए गए।

विधायक श्यामसुन्दर शर्मा द्वारा विधानसभा में एक मथुरा और मांट विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी पर सवाल उठाया। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि मांट विधानसभा क्षेत्र में मांट, सुरीर, नौहझील, राया, यमुनापार, शेरगढ थाना क्षेत्र में मौजूदा समय में 12 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 50 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त विधायक श्यामसुन्दर शर्मा के सवाल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मथुरा जनपद के 16 थानों में 42 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें से 36 कैमरे चल रहे हैं। जबकि 6 कैमरे तकनीकि खराबी के कारण बंद हैं। उन्हें भी चालू कराया जा रहा है। इसके अलावा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि एवं वृंदावन में ह्रदय योजना से 148 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। यह सभी कैमरे वर्तमान में चल रहे हैं।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More