साहबगज सब स्टेशन पर बिजली न मिलने से सूखती गेहू, तम्बाकू, की फसल, किसान परेशान

मेरापुर/फर्रुखाबाद। सरकार किसान हित मे कुछ भी करे कर्मचारी आदत से बाज नही आ रहे है।मामला विकासखण्ड नबावगज के विधुत सबस्टेशन साहबगज का है।फीडर अचरा पर 400 निजी नलकूपो के कनेक्सन है।इसके अलवा 50 गावो को बिजली सप्लाई मिलती है। जहा किसानो को दिन की बजाय रात मे 12बजे नलकूपो को सप्लाई भेजी जाती है।सुबह 5 बजे काट दी जाती है।पाच घण्टे मे पाच बीघा गेहू की फसल मे पानी लग पाता है।पर्याप्त बिजली न मिलने से गेहू की फसल सूख रही है।किसानो ने बिजली न आने की शिकायत आलाधिकारियो से की।मजे की बात तो सबस्टेशन पर 14घण्टे सप्लाई आती है। बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियो की मिली भगत से किसानो के पेट का चूमा खेत मे ही सूख रहा है।एक नलकूप पर लगभग 12एकड जमीन की सिचाई होती है।किसानो ने आलू की खोदकर मक्का बोने के लिए खेतो मे परेवट मे बिजली रोडा बनी हुई है।एक तरफ गेहू ,तम्बाकू,प्याज की फसल सूख रही दूसरी तरफ मक्का की फसल बोने मे लेट हो रही है।किसानो ने बताया रात मे तम्बाकू की फसल मे पानी भी नही लगाया जा सकता है। क्योकि तम्बाकू की फसल पानी कम लगाया जाता है। बिजली ना मिलने से किसान सरकार को कोष रहैहै। किसानो को बिजली कर्मचारी सप्लाई कम देने का बहाना बनाकर टाल देते है।

ज्ञानेन्द्र सिंह- संवाददाता मेरापुर

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More