खूनी विवाद : 2 गुटो के बीच हुई जमकर फायरिंग मे 3 लोगों की मौत

बिहार के मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित मोकबिरा चांय टोला में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। इस खूनी खेल की शुरुआत शुक्रवार की दोपहर उस समय हो गई जब दोनों पक्ष के लोग जमीन विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। फिर क्या था दोनों ओर से तनाव का माहौल बन गया और मारपीट शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद दोनों पक्ष शांत होकर तो चले गए लेकिन दुश्मनी की आग अभी बुझी नहीं थी।

रात के आठ बजे से दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू

रात के आठ बजे दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल है। करीब दो घंटे तक गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

जमीन को लेकर 12 वर्षों से चल रहा है विवाद 

जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश सहनी नामक व्यक्ति ने 12 वर्ष पहले 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More