पंजाब में आरोपियों ने कक्षा पांचवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

आर जे न्यूज़-

पंजाब के मोहाली के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया है।

आरोपियों की पहचान सेक्टर 52 निवासी शाहरुख, विजय, मखन अमृतसर और मोहाली निवासी एक लड़की के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी की दोस्ती एक लड़की से थी। उसी लड़की ने उसकी आरोपियों से मुलाकात करवाई थी। इसके बाद उसकी बेटी लगातार घर लेट आने लगी। आठ मार्च को जब बेटी घर लेट आई, तो उसके साथ उक्त युवक भी खड़े थे।

उसने बेटी से लेट आने का कारण पूछा तो युवकों ने उससे गाली गलौच की। अगली सुबह वह उठी तो लड़की घर से गायब थी। अगले पूरे दिन लड़की नहीं आई। रात को लड़की घर पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि लड़की ने उसकी दोस्ती विजय से करवाई थी। उसने कहा था कि उसके पास बहुत पैसे हैं, ऐसे में वह उससे जेब खर्च के लिए पैसे ले लिया करे। इसके बाद उसे अपने घर बुलाया, जहां आरोपी विजय ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद मखन ने रेप किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More