गोंडा : कोतवाली में तैनात एक 24 वर्षीय सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
आर जे न्यूज़-
गोंडा। गोंडा जिले में कोतवाली देहात में तैनात एक 24 वर्षीय सिपाही ने गुरुवार रात अपने क्वार्टर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। कोतवाली देहात क्षेत्र में तैनात सिपाही आशीष कुमार मल्ल पुत्र देवेंद्र कुमार मल्ल जनपद मऊ के मधुबन थाना के हटवा शंकर गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि रात में उन्होंने अपने रूम में फांसी लगा ली।
शुक्रवार सुबह जब वह जब रूम से बाहर नहीं आया तब साथी सिपाहियों ने क्वार्टर में जाकर देखा। उसका शव छत से लटका पाया गया। कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं बरामद हुआ है। उन्होंने बताया जांच की जा रही है। सीओ ने काम के दबाव या अवकाश आदि को लेकर आत्महत्या की आशंका से इंकार किया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
मुंबई : 68 वर्षीय अहमद शाह बना हैवान, 30 से अधिक मादा कुत्तों का किया रेप
Comments are closed.