किसानो को कृषि कानून के फायदे गिनाने पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद को किसानो ने घेरा, कानून वापस लेने की उठाई मांग

मथुरा जिले के बलदेव में यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का घेराव करते हुए किसानों ने कृषि कानून वापस कराने के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान भीड़ ने भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर ईंट-पत्थर भी फेंके। आधे घंटे घेरे हुए किसानों ने चेयरमैन के सामने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बलदेव पुलिस के पहुंचने के बाद ही किसान हट सके। इसके बाद चेयरमैन पटलौनी में किसान चौपाल में शामिल होने के लिए गए।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में आक्रोश को शांत कराने के लिए भाजपा ने किसान चौपाल लगा रही है। जनपद में जगह-जगह चल रही किसान चौपालों को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गांव पटलौनी में किसान चौपाल को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।

गांव किलौनी के पास रोका काफिला

रास्ते में गांव किलौनी के पास उनके काफिले को किसानों ने रोक लिया। घेराव करते हुए किसान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि कानून को वापस लेने की आवाज बुलंद कर रहे थे। आधे घंटे तक किसानों को समझाते रहे चेयरमैन की एक भी किसान ने नहीं सुनी। चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह के घेराव की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने किसानों को अलग किया तो चेयरमैन का काफिला पटलौनी के लिए रवाना हो सका।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More