यमुना कलश पदयात्रा पहुँची शंकराचार्य आश्रम

आर जे न्यूज़-

प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के तत्वावधान में खरसाली, यमुनोत्री से प्रारंभ हुई कलश पदयात्रा, यात्रा संयोजक रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व में आज नाइ का नगला (बिदौली) से अगले पड़ाव शंकराचार्य आश्रम (कैराना) की ओर प्रस्थान किया तथा यमुना जी के गगनभेदी जयघोष के साथ पैदल यात्रियों का स्थानीय ग्रामवासिओं ने भव्य स्वागत किया व ग्रामीण लोगों ने पुष्प वर्षा और पटुका, मालाएं पहना कर पैदल यात्रिओं का स्वागत किया तथा सभी ने “यमुना चली ब्रज की ओर” के नारे लगाये।

इसके बाद यात्रा 31 किलोमीटर का पैदल सफ़र कर शंकराचार्य आश्रम (कैराना) पहुंचे और आश्रम में पैदल यात्रियों का भव्य स्वागत किया तथा वहाँमौजुद सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा और पटुका, मालाएं पहना कर पैदल यात्रिओं का भी भव्य स्वागत किया।

सांय 3 बजे ब्रह्मचारी स्वामी जयस्वरूप जी महाराज के सानिध्य में यमुना महा-यज्ञ कर तत्पश्चात रुध्राभिशेक तथा सामूहिक सत्संग, भजन व माँ यमुना की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पदयात्रा में आयुष नारायाण , मौनु पंडित, वसीम खान, माखन , जुलजूल, धरमदास , मुकेश चतुर्वेदी , विनायक , वैद प्रकाश उनियाल, सुनील उनियाल, सौरभ उनियाल आदि रहे।

रिपोर्ट:- भावेश पीपलीया दिल्ली एन सी आर ब्यूरो

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More