वैलेट पेपर चोरी होने की शिकायत पर डी.एम.व एस.पी. ने पहुंच कर शुरु कराया मतदान

महिला के आरोपों पर जिलाधिकारी ने निष्पक्ष मतदान कराये जाने का दिलाया भरोसा,

रा.ज.फर्रुखाबाद :- जिले में चल रहे पंचायत चुनाव में मतदान से पहले ही जैतपुर गांव में तकरीबन 500 बैलेट पेपर चोरी होने की घटना के चलते मतदान रोक दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे एस.डी.एम. ने बताया कि गायब वैलेट पेपर की पूर्ति के लिए अतिरिक्त बैलेट पेपर मंगाकर पूर्ति की जायेगी। जिसके बाद डी.एम. मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों को समझाबुझाकर मतदान शुरु कराया।

शहर से सटे हुए जैतपुर गांव में 500 मतपत्रों के गायब होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे डी.एम. मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जाने का भरोसा दिलाते हुये मतदान शुरु करवा दिया। उन्होने भरोसा दिलाया कि जो भी सीरीज गायब हुई है उसकी पूर्ति कराई जाएगी। वहीं महिला द्वारा यह पूंछे जाने पर कि हमें इस व्यवस्था पर कैसे विश्वास हो? जब 600 मतपत्र एक बार गायब हुए हैं, तो दोबारा भी हो सकता है। हमें यहां की प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। जब यहां की व्यवस्था पूरी तरह बदल जायेगी तभी वोट पड़ेगें। वर्तमान व्यवस्था से हम सहमत नहीं है। महिला के इस सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि चार वोट भी पड़ जाएंगे उसी पर निर्णय हो जाएगा। चिंता मत करिये, यहां निष्पक्ष वोट पड़ेगा। हम आपको सीरीज नोट करायेगें और विश्वास दिलायेगें तभी यहां वोट पड़ेगें। डी.एम. ने सम्बंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतदान फिर से शुरू करा दिया।

फर्रुखाबाद से विक्रान्त सिन्हा की रिपोर्ट।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More