वैवाहिक लॉन में घुसे चोरो ने नशीली चाय पिलाकर बच्चों सहित महिलाओं को किया अचेत, जेवरात लूटकर चोर हुए नौ दो ग्यारह

आर जे न्यूज़-

भदोही। गोपीगंज नगर स्थित एक वैवाहिक लान में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान देर रात घुसे उचक्कों ने लड़की पक्ष की कुछ महिलाओं व बच्चों को अचेत कर उनके सोने की चेन व अन्य सामान लेकर गायब हो गए।इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब विदाई के बाद लोगों को जगाया गया। अचेत महिलाओं व बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl तिवारी पुर बैदा निवासी राजेन्द्र मिश्रा की भतीजी की शादी थी l

गोपीगंज नगर स्थित लान में बरात दाउदपुर बदलापुर जौनपुर से आयी थी। देर रात रात लान में घुसे उचक्कों ने लड़की पक्ष की कुछ महिलाओं व बच्चों को नशीला चाय पिला कर अचेत कर दिया गया। इस दौरान तीन महिलाओं का दो दो भर की सिकड़ी व अन्य सामान लेकर गायब हो गये।

राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी सात मई को मीरजापुर रोड एक लान से संपन्न हुई। इस दौरान देर रात किसी के द्वारा घर की सात महिलाओं व दो बच्चों को चाय पिलाकर बेहोश करने के बाद उचक्के तीन महिलाओं के दो दो भर के सोने की चेन तथा कुछ अन्य गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। उक्त बातों की जानकारी तब हुयी जब पुत्री के विदाई के बाद घर चलने के लिए परिजनों को जगाया गया।

उठाने पर कोई नहीं उठा तब शंका हुई और सब को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बेहोश हुई महिलाओं में कृष्णा देवी (75) पत्नी श्रीचंद्र मिश्रा, शिवराजी देवी (80) पत्नी राम चंद्र मिश्रा, उपासना देवी (27) पुत्री राजेंद्र कुमार, नीलम देवी (45) पत्नी उमेश मिश्रा, सुषमा देवी (52) पत्नी शिव श्याम दुबे निवासी नागमलपुर, सरिता देवी (30) पत्नी आलोक कुमार, सरोजा देवी पुत्री राम चंद्र मिश्रा तथा आलोक के दस वर्षीय पुत्र ओम व एक अन्य पांच वर्षीय बालक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सुबह नौ बजे तक कोई भी होश में नहीं आया था। वहीं मामले की सूचना गोपीगंज थाने में पीड़ितों ने दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

Also read-परिवार के मुखिया की कोरोना से मौत पर, पूरे परिवार ने की खुदकुशी

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More