भारत दुनिया का तीसरा देश जंहा अबतक कोरोना से गई 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान

आर जे न्यूज़

भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। कोरोना के नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। एक्टिव केस घट रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई भी अब पर्याप्त मात्रा में की जा रही है। कोरोना की रोकथाम को लेकर देश भर में वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है।

लेकिन महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 4 हजार 452 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 3 हजार 751 पर पहुंच गया है। अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत दुनिया का तीसरा देश है। जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं।

रविवार से सोमवार के बीच देश में 2 लाख 22 हजार 704 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में 2 करोड़ 67 लाख 51 हजार 681 मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 3 लाख 2 हजार 83 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 37 लाख 20 हजार 919 तक पहुंच गया है।

फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 27 लाख 16 हजार 356 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। महामारी से बचाव के लिए देश में तेजी से कोरोना की जांच की जा रही है। अब तक 32 करोड़ 86 लाख 7 हजार 937 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More