मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन करा किया निकाह

हिंदू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उस पर रौब जमाने के लिए खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसका धर्म बदलवा दिया। फिर निकाह कर ली। वहीं जब युवती को पता चला कि जिससे उसने निकाह किया है। उसकी पहले से तीन पत्नी  और सात बच्चे हैं। पीड़िता के होश उड़ गये। इंदिरानगर थाने में शनिवार रात को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। रविवार सुबह आरोपी आबिद हावरी उर्फ आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी आबिद हावरी उर्फ आदित्य सिंह की युवती से पहली मुलाकात 2015 में हुई थी। आबिद युवती के घर किराए पर कमरा लेने गया था।  वहां कमरा लेने के लिए उसने अपना नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया था। उसी समय युवती का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। इसके बाद बातचीत शुरू की। युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। पुलिस के मुताबिक आबिद मूलरूप से आजमगढ़ के बखरा फूलपुर का रहने वाला है। लखनऊ में उसने सुशांत गोल्फ सिटी के क्रिस्टल पैराडाइज के ई-ब्लॉक में रहता था।

पुलिस से संबंधित रखे थे फर्जी दस्तावेज 

सुशांत गोल्फ सिटी  वाले फ्लैट में उसने अपना कार्यालय खोल रखा था। पुलिस के मुताबिक कई असलहे रखे हैं। कई फाइलों में पुलिस से संबंधित फर्जी दस्तावेज पुलिस ने बरामद किये। यही दस्तावेज देखकर युवती को विश्वास हो गया। युवती को आबिद कई बार लेकर गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की अश्लील वीडियो बनाई। उसे वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी ने 12 मई 2016 को जबरन डरा धमकाकर महिला के घर में ही उससे निकाह किया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद आबिद उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसका नाम बदलकर आयशा के नाम से मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बनवाया। आए दिन प्रताड़ित करता था। इस दौरान पता चला कि तीन शादियां पहले वह और कर चुका है। जिनसे उसके सात बच्चे हैं।

बाराबंकी, हैदरगढ़ और सुलतानपुर में बताता था पोस्टिंग

पीड़िता के मुताबिक आबिद अपनी गाड़ी में पुलिस का लोगो लगाकर  उसके घर आता था। वर्दी कभी नहीं पहनकर आया वह वर्दी में फोटो दिखाता था। पूछने पर बोलता था कि क्राइम ब्रांच वाले वर्दी में नहीं रहते हैं। उसने अपनी पोस्टिंग बाराबंकी क्राइम ब्रांच, हैदरगढ़, सुलतानपुर में बताई। पीड़िता ने बताया कि आबिद अपने गांव बखरा  से पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More