एक कुंतल गाँजा सहित पुलिस ने चार अभियुक्तों को धरा, भेजा जेल

फर्रुखाबाद। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राजेपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान को सफल बनाते हुए चार अंतर्राजीय गांजा तस्कर को एक कुन्तल गांजा व चौपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवरण के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने मय पुलिस बल के साथ चार गांजा तस्कर अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ लला पुत्र स्व रविन्द्र सिंह व कुष्ण प्रताप सिंह स्व रविन्द्र सिंह निवासी नन्दशा थाना मोहम्मदाबाद,अजीत यादव पुत्र अमीर सिंह यादव निवासी नगला पंचम थाना मोहम्मदाबाद,अंकित यादव पुत्र देवेन्द्र सिंह यादव निवासी सराय प्रयाग थाना गुरुसहायगंज,कन्नौज को दौलतपुर चकई तिराहे से गिरफ्तार किया है। जिनके पास पुलिस को छानबीन में एक कुन्तल गांजा, स्कार्पियों गाड़ी, तस्करी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने अवैध उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More