ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रात में दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खूबसूरत दृश्य, जानें इसके बारे में सबकुछ

आर जे न्यूज़

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आसमान में चांद का अद्भुत नजारा दिखेगा। इस नजारे को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन ही स्ट्रॉबेरी मून दिखाई पड़ता है। आज के चांद का रंग स्ट्रॉबेरी की तरह होगा, जिसके कारण इसे स्ट्रॉबेरी चांद कहा जाता है।

खगोल शास्त्रियों के अनुसार, आज चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखता है। स्ट्रॉबेरी मून को हनी मून भी कहा जाता है। पूर्णिमा के चांद को फुल मून भी कहा जाता है, लेकिन हर पूर्णिमा के चांद को सुपरमून या फूल मून नहीं कहा जा सकता है।

कैसे रखा गया नाम
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, हर साल 24 जून को चांद धरती के चारों ओर अपनी अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाते समय पास आता है। इस दौरान चांद आकार में बड़ा दिखाई देता है। उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था। स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून और रोज मून भी कहते हैं।

कब दिखता है स्ट्रॉबेरी मून
स्ट्रॉबेरी मून एक से ज्यादा दिन तक रात में नजर आता है, जबकि सामान्य चंद्रमा का पूर्ण चरण एक दिन तक रहता है।

कब भारत में दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार “यह भारत में गुरुवार से शुक्रवार की सुबह तक दिखाई देगा। बुधवार की सुबह से शनिवार की सुबह तक चंद्रमा लगभग तीन दिनों तक पूर्ण दिखाई देगा।”

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More