हमलावरों ने पति पत्नी को मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

आर जे न्यूज़

अमराही गांव में बृहस्पतिवार रात एक दंपती को गोली मार दी गई। घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर अगस्त माह में प्रेम विवाह कर लिया था। शादी से लड़की के परिवार वाले नाखुश थे। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की शिनाख्त गोपालपुर गांव सोनीपत हरियाणा निवासी विनय दहिया (23) के रूप में हुई है जबकि उसकी पत्नी की पहचान किरण दहिया (19) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दिल्ली में अमराही गांव में किराए पर रहते थे। रात करीब नौ बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर 19 के अमरोही गांव में दंपती को गोली मारे जाने की जानकारी मिली।

रात करीब नौ बजे छह सात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। विनय को चार गोली मारी गई थीं। उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि किरण को पांच गोली मारी गई हैं।

शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विनय और किरण एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों ने पिछले साल अगस्त माह में भागकर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है और छानबीन शुरू कर दी गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More