बदायूं पुलिस का सराहनीय कार्य, बेटो ने मरने के लिए छोड़ा तो बुजुर्ग माता-पिता को पुलिस ने लिया गोद
आरजे न्यूज़
बदायूं।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बिल्सी कस्बे के मोहल्ले संख्या छह में एक बेटे ने अपनी माता-पिता को घर में रहने के लिए जगह नहीं दी तो मजबूर माता-पिता भट्टे के मजदूरों के लिए बनी कोठरी में रहने को मजबूर हो गए। यह बुजुर्ग पिछले 3 दिन से जमीन पर ही बरसात के समय में लेटने को मजबूर थे। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से उन्हें कभी कभी खाना नसीब हो जाता था।.
नहीं तो भूखे ही सोना पड़ता था। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह को भट्टे पर बुजुर्गों के बारे में पता चला कि बुजुर्ग दंपति कई दिनों से भूखे हैं जिन्हें उनके बच्चों ने घर से निकाल दिया है |
सीओ बिल्सी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों वृद्ध लोगों को इलाज के लिए
बिल्सी सीएचसी भिजवाया। यहां पुलिस कर्मियों ने दोनों वृद्धों को अपने हाथों से नहलाया और नए वस्त्र पहनाए और जहां उनके जख्म थे वहां पट्टी लगवाई | उन दोनों वृद्धों को बांस बरौलिया वृद्धा आश्रम पहुंचा दिया गया।
Comments are closed.