उ०प्र० के पूर्व सीएम् कल्याण सिंह की तबियत अचानक हुई ख़राब, हॉस्पिटल में भर्ती

आर जे न्यूज़ 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल पहुंच कर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें- पट्रोल-डीजल के दामों में हो रही है लगातार बढ़ोतरी, जनता परेशान

मीडिया खबरों के अनुसार, उनके शरीर में सूजन है। जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More