बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र कर्मचारी को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइया गांव में शुक्रवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र का ताला खोलते समय कर्मचारी जितेंद्र प्रसाद को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली जितेंद्र के पेट में लगी है।

जितेंद्र प्रसाद मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी हैं। वे चंदौली के फगुइया गांव में जगदीश प्रसाद के मकान में संचालित बैक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में कर्मचारी हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 9ः30 बजे पर केंद्र खोलने के लिए पहुंचे। जैसे ही वे ताला खोल रहे थे पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं बदमाश फरार हो गए। लोगों ने जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके पेट में गोली लगी है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है।also read-विश्‍व की सबसे अनोखी गोभी, 2000 से 2200 रुपए किलो में  बिकती है

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More