आगरा : तीन साल की मासूम की दी बली, जंगल में गड्ढा खोदकर दबाया शव

आगरा: पिनाहट के गांव जोधपुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 साल की मासूम की बली दी गई है। चरवाहे लड़को ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एक महिला समेत चार लोग लाश को मिट्टी में दबाकर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को लाल सफेद कपड़े में शव लिपटा मिला है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। अभी तक मासूम की पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर चाकू और तंत्र मंत्र का सामान मिला है।

आगरा के पिनाहट इलाके में तंत्र-मंत्र के बाद शनिवार को मासूम की हत्या कर दी गई। शव काे जंगल में गढ्ढा खोदकर दबा दिया। हत्यारे वहां पर पूजा की सामग्री रखकर चले गए। शाम को जंगल में पशुओं को चराने गए युवकों को शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मासूम की पहचान नहीं हो सकी है। घटना पिनाहट के गांव जोधपुरा के जंगल की है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया शनिवार को तीसरे करीब चार बजे टेंपो से आए तीन युवक और एक महिला जंगल की ओर गए थे। कुछ देर बाद महिला और उसके साथी वहां से चले गए।

शाम को जंगल में पशुओं को चराने वाले युवक उधर से निकल रहे थे। उन्होंने जंगल खोदे गए गड्ढे पर अगरबत्ती और फूल रखे हुए देखे। युवकों को गड़बड़ी की आशंका हुई। पशु चराने वाले युवकों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। देर शाम तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से गड्ढे में दबाई गई वस्तु के बारे में जानने का प्रयास किया। मगर, शव होने की आशंका पर कोई ग्रामीण उसे खोदने काे तैयार नहीं था। शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

थाने का फाेर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने गड्ढा खोदा तो उसमें लाल व सफेद कपड़े में लिपटा हुआ मासूम का शव था। मासूम की उम्र करीब तीन साल है। शव पर कोई चोट का निशान नहीं था। इससे आशंका है कि तंत्र-मंत्र के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस काे बताया कि घटनास्थल पर चाकू व परफ्यूम की शीशी भी पड़ी हुई थी। एसपी ग्रामीण के.वेंकट अशोक ने बताया कि घटनास्थल पर चाकू नहीं मिला है,

बच्चे के शरीर पर जाहिरा तौर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव जहां पर मिला, वहां से मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा भी मिलती है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आगरा के अलावा सीमा से लगे मध्य प्रदेश और राजस्थान जिलों की पुलिस को भी मासूम की फोटो भेजी गई है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि शव वहां से लापता हुए किसी बच्चे का तो नहीं है।

विष्णुकांत शर्मा वरिष्ठ संवाददाता आगरा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More