महाराष्ट्र की राजधानी में सिलेंडर फटने 14 लोग घायल

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़- मुंबई 

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी है।

खबरों के अनुसार, यह हादसा दोपहर तकरीबन 12.30 बजे हुआ। सिलेंडर फटने की यह घटना धारावी के साहू नगर में हुई है। हादसे में 14 लोगों के घायल होने की खबर है।

सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम को अंजाम दिया। सिलेंडर कैसे फटा इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। सभी घायलों को सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें -तेरहा साल की मासूम के साथ 6 लोंगों ने मिलकर किया दुष्कर्म

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More