यूपी : 1918 मंडलों में पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी किया आमंत्रित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जन्माष्टमी की बधाई दी और मुलायम सिंह का हालचाल जाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि नेताजी के आवास पर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आशीर्वाद लिया।

मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आमंत्रित किया। सोमवार को गोमतीनगर में बड़ी श्रद्धांजलि सभा है।

 31 अगस्त को 1918 मंडलों में दी जाएगी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

भाजपा की ओर से 31 अगस्त को संगठनात्मक 1918 मंडलों में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव था। उनके निधन से दुखी हर व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहता है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को लखनऊ में एक बड़ी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। वहीं 1918 संगठनात्मक मंडलों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More