फांसी के फंदे पर लटके मिले नवदंपती के शव, आत्महत्या का कारण खोजने में जुटी पुलिस

आगरा में नवदंपती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले हैं। इनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की बड़ी बहन की शादी भी इस घर में हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। परिवार में दोनों की आत्महत्या के बाद कोहराम मच गया है।

सचिन गाजियाबाद में पत्थर का काम करता था | सचिन की क्रांति से चार महीने पहले शादी हुई थी। क्रांति की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सचिन गाजियाबाद में काम करने चला गया। परिजनों ने बताया कि सचिन कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सचिन की मां और भाभी ने गांव में रह रहे अन्य लोगों को सूचित किया।

किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने जब दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। सचिन और उसकी पत्नी फंदे पर लटक रहे थे। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे गए। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार दोनों की आत्महत्या का कारण समझ नहीं पा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More