फ्लाईओवर से नीचे गिरि बस, 2 की मौत

यूपी के गाजियाबाद में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिहानी गेट थाना क्षेत्र में भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से एक बस नीचे गिर गई है। बस में करीब 18 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बस लालकुआं की तरफ से फ्लाईओवर की तरफ आ रही थी। दो की मौत हो गई, जबकि दस घायल हो गए।

अनियंत्रित हुई बस फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। बस में कई लोग दबे हुए हैं। पीछे का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला जा रहा है। कई यात्रियों के बस के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस फोर्स मौके पर है। बचाव-राहत कार्य चल रहा है। एमएमजी जिला अस्पताल से करीब 10 एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं। बताया जा रहा है कि बस शिव टूर एंड ट्रेवल्स की थी। जो नोएडा जा रही थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More