सपा को लग सकता है बड़ा झटका, मुलायम के करीबी सांसद सुखराम यादव हो सकते है भाजपा में शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले सपा को एक बड़ा झटका लगना लगभग तय है। कानपुर का मेहरबान सिंह का पुरवा में बनी चौधरी हरमोहन सिंह की कोठी समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। चुनावी रणनीति से लेकर मंत्रिमंडल के गठन तक की रणनीति चौधरी हरमोहन सिंह की कोठी से होकर निकलती थी। लेकिन अब इस कोठी के ऊपर भाजपा ने अपना झंडा फहराने की पूरी तैयारी कर ली है। मुलायम सिंह यादव व शिवपाल के बेहद करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद व विधान परिषद अध्यक्ष रहे सुखराम सिंह यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम में आ रहे मुख्यमंत्री
18 अक्टूबर को पिता स्व. चौ. हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सुखराम सिंह यादव के बुलावे पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद तय होने के बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि सुखराम सिंह यादव का परिवार अब भाजपा के साथ है। ये दूसरी बार है जब सपा सांसद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More