वाराणसी- कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर किया हमला

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में निकल रही प्रतिज्ञा यात्रा आजादी की दूसरी लड़ाई है: प्रमोद तिवारी

प्रधानमंत्री के काशी से किये सभी वादे है विफल, गांधी परिवार की बेटी तिरंगा लेकर है निकली, इसलिए प्रधानमंत्री आ रहे है काशी

ए,के,दुबे
लखनऊ। काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में देर से पहुँचने पर प्रमोद तिवारी बोले वाराणसी की सड़कों की हालत ठीक नहीं इसलिए पहुँचने मे देर हो गयी।
मोदी की कृपा से बनारस की सड़कों का बुरा हाल- प्रमोद तिवारी

सबसे पहले कांग्रेसियों ने गणेश मंदिर में आराधना कर आशीर्वाद लिया। आज हम लोगों ने काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया उसके बाद बाबा के चरणों में जाकर पूजा अर्चना की और प्रतिज्ञा यात्रा के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। वाराणसी में हमारे प्रस्तावित कार्यक्रमों को अनुमति नहीं मिली। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करीब 5 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगे।
यह साधारण लड़ाई नहीं है यह लड़ाई अधिनायकवाद के खिलाफ है। संविधान की मूल आत्मा की हत्या करने वाली सरकार के खिलाफ लडाई है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में निकल रही प्रतिज्ञा यात्रा आजादी की दूसरी लड़ाई है।

पहले ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई हुई थी। ब्रिटिश ने भी हमारे अधिकार खतम् कर दिए थे। मोदी और योगी सरकार ने भी हमारे सभी अधिकार समाप्त कर दिए। संवैधानिक संस्थान नष्ट की जा रही है। बड़ी एयरलाइंस बिक गई रक्षा संस्थान बिक गए। सारी संपत्ति या चुनिंदा पूंजी पतियों को सौंपी गई। आज भी देश की सबसे प्राचीनतम पार्टी को अनुमति नहीं मिली।
करीब 1 साल से अपनी जमीन और जमीर बचाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं।

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के संकल्प बिंदु निम्न है।
टिकट में महिलाओं को 40 फ़ीसदी हिस्सेदारी
छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 25 सौ रुपए में गेहूं और धान 400 के पार गन्ना लिया जायेगा। कोरोना काल का बकाया माफ कर दिया जाएगा। 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार दी जायेगी। अडानी की प्रतिदिन पूंजी 1002 करोड़ों रुपए के हिसाब से बढ़ रही। भूख के मामले में भारत से सेकड़ा पार कर चुका है।भारत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भी भूख के मामले में पीछे छोड़ दिया।

कांग्रेस जो कहती है। वह पूरा करती है। किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की ऐतिहासिक घोषणा को भी पूरा करेंगे। हमारी एक लड़ाई को गोरे अंग्रेजों के खिलाफ थी। यह दूसरी लड़ाई काले अंग्रेजो के खिलाफ है। काले कारनामे वाले लोगों से यह लड़ाई है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि काशी से किए प्रधानमंत्री के सभी वादे विफल हैं। गांधी परिवार की बेटी तिरंगा लेकर निकली है इसलिए प्रधानमंत्री काशी आ रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More