रांझी में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म

जबलपुर राष्ट्रीय जजमेंट ,

रांझी में 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम स्कूल से घर लौटकर कपड़े बदल रही थी तभी मोहल्ले के रहने वाला युवक घर में घुस गया और उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इधर दुष्कर्मं के नाबालिग आरोपित की तलाश में रांझी थाना क्षेत्र स्थित एक बस्ती पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि आरोपित बस्ती में ही कहीं छिपा है। आरोपित ने सोमवार दोपहर स्कूल से घर पहुंची 11 साल की बालिका के घर में घुस गया। उस समय बालिक स्कूल की ड्रेस बदल रही थी। उसी समय आरोपित घर में जा घुसा और उसके साथ दुष्कमज़् किया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थं बहुगुणा ने अधीनस्थ अधिकारियों को घटनास्थल रवाना करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देंश दिए। जिसके बाद एएसपी संजय अग्रवाल, सीएसपी एमपी प्रजापति, टीआइ विजय सिंह परस्ते बल सहित मौके पर पहुंचे। देर रात तक आरोपित की तलाश जारी रही।

रांझी पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीडि़त बालिका एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को सुबह वह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटी तो उस समय माता-पिता कहीं गए थे। बालिका घर में कपड़ा बदल रही थी तभी आरोपित उसके कमरे में जा घुसा। बालिका कुछ समझ पाती तब तक मुंह दबाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया।

मध्य प्रदेश जबलपुर से सुनील केवट की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More