विधायक संजय यादव के बेटे ने घर के बाथरूम में खुद को मारी गोली

बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभु यादव ने घर में खुद को कनपटी में गोली मार ली। इलाज के लिए उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीएपी गोरखपुर आलोक शर्मा ने बताया कि हाथीताल गोरखपुर निवासी विधायक संजय यादव के बेटे समन उर्फ विभु यादव उम्र 17 वर्ष ने घर के बाथरूम में आज 4 बजे के लगभग खुद को गोली मार ली। नाबालिग ने खुद को कनपटी में गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे लेकर तत्काल भंडारी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित केसवानी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या के लिए जिस हथियार का उपयोग किया, वह अभी रिकवर नहीं हुआ है। पुलिस हथियार तलाश रही है। बरामदगी के बाद ही हथियार के लायसेंसी व गैर-लायसेंसी होने के संबंध में अधिकृत तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

युवक ने किन कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया, यह भी स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता अस्पताल पहुंच गए थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More