1947 में यदि मोदी जैसा नेतृत्व भारत के पास होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद से भारत की दिशा को मजबूती से बदलने का काम शुरू हुआ। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां भारत का परचम नहीं फहरा रहा हो। दुनिया के मंच पर भारत की धमकेदार पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भारतीय दृष्टि दी है। 1947 में यदि मोदी जैसा नेतृत्व भारत के पास होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता। मुख्यमंत्री योगी रविवार को वैश्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले कोरोना महामारी आई होती तो सोचिये देश का क्या हाल होता।  पहले पर्व व त्योहारों पर अराजकता का माहौल था। गुंडा टैक्स वसूला जाता था। अब दंगाइयों को पता है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियों तक वसूली की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बना है। हर पंजीकृत व्यापारी का 10 लाख रुपये का बीमा कर रहे हैं। सिंगल विंडो का सबसे बड़ा प्लेटफार्म यूपी के पास है। डबल इंजन की सरकार ने आम जन के जीवन मे परिवर्तन किया है। आज पर्व व त्योहार मनाने में कोई बाधा नहीं है। 2017 से पहले कावड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी। हमने धूमधाम से यात्रा निकाली और पुष्पवर्षा भी कराई।

मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्षी दल सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल इस देश के नायक हैं। उनकी जिन्ना से तुलना करने वालों का पर्दाफाश करना चाहिए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More