सहारनपुर : दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गुरुवार सुबह खेत में खून से लथपथ पड़े मिले। वारदात गंगोह थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव की है। हत्या की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी देहात अतुल शर्मा पुलिस फोर्स के साथ छानबीन में जुटे हैं।

मैनपुरा निवासी दो सगे भाई सुबह घर से एक साथ निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर खेत में उनके शव पड़े मिले। दो शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More