अयोध्या पहुंचे भाजपा शासित राज्यों के सीएम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे। देश में इस समय 11 राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश के विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचने पर स्वागत किया।

जेपी नड्डा ने कही ये बातें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों के सीएम अयोध्या पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम सभी राम लला के दर्शन करना चाहते थे। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं। चूंकि सभी काशी आए थे तो वो साथ में राम लला के भी दर्शन करना चाहते थे।

मध्य प्रदेश, असम, गोवा और हरियाणा के सीएम भी पहुंचे अयोध्या

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अयोध्या पहुंचे हैं, जहां इन सब का स्वागत हुआ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More