ईंट से भरी ट्राली ने बाइक सवार चाचा-भतीजों को रौंदा

आगरा के थाना शमसाबाद में ईंट से भरी ट्राली ने बाइक सवार चाचा-भतीजों को रौंद दिया। हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गया। दोनों बाइक सवार आगरा में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

दोपहर साढे़ 12 बजे हुआ हादसा

आगरा के थाना शमसाबाद अंतर्गत गांव टूला तेवरिया में राजा खेड़ा मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार हरिओम (40) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक हरिओम अपने चाचा मुकेश के साथ बाइक से आगरा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों बिचोला राजा खेड़ा के रहने वाले हैं। हादसे में मुकेश भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना था कि रोड पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से आए दिन दुर्घटना होती हैं। इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। रात में सड़क पर निकलना मुश्किल होता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More