क्रिसमस मनाते वक़्त फॉर्म हाउस में सलमान खान को सांप ने डसा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन  सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया।

एमजीएम अस्पताल में किया गया था सलमान को एडमिट-

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है।

इलाज के बाद फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं सलमान-

अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

पनवेल फार्म हाउस में लंबा समय बिताते हैं सलमान-

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल फार्म हाउस में काफी समय बिताते हैं ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी हाल ही में सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था। इस फार्म हाउस में चारों ओर हरियाली फैली हुई है। यहां तक कि सलमान ने यहां पर खेती के लिए भी जगह बनाई हुई है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने फार्म हाउस में धान की खेती करते नजर आए थे।

अगर बात सलमान खान के वर्क फ्रंट की करें तो इस समय सलमान खान बिग बॉस 15  होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी मूवी ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More