लखनऊ- भारतीय पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों को दिया गया सेेलेक्शन ग्रेड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार नये साल पर 28 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नतियां व 10 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया जा रहा है। शासन द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक को पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड वेतमान पर प्रोन्नति के आदेश दिये गये है।

अपर मुख्य सचिव, गृह, अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों मे से एक अपर पुलिस महानिदेशक, अविनाश चन्द्र को पुलिस महानिदेशक, 4 पुलिस महानिरीक्षकों क्रमशः  नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं भजनी राम मीना को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा 3 पुलिस उपमहानिरीक्षकों डां प्रीतिन्दर सिंह,  लव कुमार एवं चन्द्र प्रकाश-।। को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि 7 पुलिस अधीक्षकों मे भारती सिंह,  विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा(से0नि0), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव एवं रमेश को सेलेक्शन ग्रेड/पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होेंने यह भी बताया कि 13 पुलिस अधीक्षकों सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय एवं राजीव मल्होत्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के आदेश दिये गये हैै।
अवस्थी ने बताया कि 10 पुलिस अधीक्षकों क्रमशः केशव कुमार चैधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अन्सारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी, मुनिराज जी, बबलू कुमार एवं सन्तोष कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड के वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तैनाती के सम्बन्ध में अलग से आदेश किये जायेगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More