सपा का बड़ा फैसला- सरकार बनी तो 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त

अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि सपा की सरकार बनी तो वे 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त करेंगे। किसानों के लिए सिंचाई फ्री होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
अखिलेश ने कहा, ‘जिस ऑक्सीजन से जान बचाई जा सकती थी, भाजपा वह भी नहीं दे पाई। उम्मीद है 2022 में ऐसी बीमारी नही आएगी। 2021 को भाजपा ने इतना खराब करने की कोशिश की कि उसकी कल्पना नही की जा सकती। अधिकारियों पर दबाव बना कर कार्रवाई।
इनकम टैक्स की रेड पर कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले अपने सहयोगियों को दिल्ली से बुला लिया। छापा मारना था समाजवादियो के यहां और मार दिया अपने कार्यकर्ता के यहां। अब खीज मिटाने के लिए समाजवादियो के यहां छापा मारे हैं।

ALSO READ-हरियाणा : खनन के दौरान पहाड़ दरका, 3 शव निकले 20 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More