कटनी : कांग्रेस को मजबूत करने हेतु सदस्यता अभियान को लेकर पदाधिकारियों की नियुक्ति

कटनी । कांग्रेस को मजबूत दिशा में ले जाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश जैन द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में कांग्रेस सदस्यता अभियान को गति देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधारी लाल स्वर्णकार को जिला प्रभारी तथा इंदिरा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए शिव कुमार यादव जालिम को प्रभारी व राजीव गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए अजय जैसवानी को प्रभारी नियुक्त किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारीगण प्रतिदिन वार्डो में जाकर समस्त कांग्रेस जनों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों,विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व आमजन से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन ने समस्त कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि सदस्यता बहियां प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस सदस्य बनाने का कार्य करें।

उन्होंने बताया है कि कटनी जिला शहर कांग्रेस कमेटी अंतर्गत प्रत्येक पोलिंग बूथ में कम से कम 100 सदस्य इस प्रकार शहर कांग्रेस अंतर्गत कुल 20000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता के कार्य में युवक कांग्रेस,सेवादल,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के साथ ही कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ व पदाधिकारियों को भी सदस्य बनना एवं बही भरना अनिवार्य किया गया है। सदस्यता बहिया पर्याप्त संख्या में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय, ब्लॉक अध्यक्षों के पास व जिला व ब्लाक प्रभारियों के पास उपलब्ध है।

कटनी से राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता जगदम्बा पाठक की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More