संभल पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी

संभल। चुनाव का समय आते ही अवैध शस्त्र की फैक्टरी संचालित होनी शुरू हो जाती हैं।
शुक्रवार को संभल की हयातनगर और धनारी थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी को पकड़ा है। आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में किया।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि हयातनगर थाना पुलिस ने गांव हसनपुर मुंजब्ता जाने वाले मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्ठे की कोठरी में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलती पकड़ी है। मौके से संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियो सराय निवासी अशरफ गिरफ्तार किया गया है।

जबकि दूसरा आरोपी हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला झाझरान निवासी उस्मान उर्फ गुड्डू चकमा देकर भाग गया। मौके से पुलिस ने 7 बजे व 2 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। पांच कारतूस और सात खोखे मिले हैं। शस्त्र बनाने के उपकरण को कब्जे में लिया गया है।

वहीं धनारी थाना पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्टरी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि गांव छपरा में आम के बाग से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पांच बने और 10 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। पांच कारतूस और एक खोखा भी मिला है। अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी कब्जे में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More