WWE पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा हुये भाजपाई

देश के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली ने अपना सियासी सफर शुरू कर दिया है  खली ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की  वो दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल कियापूर्व WWE चैंपियन खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है

खली पंजाब पुलिस में रह चुके हैं. उनके बीजेपी में आने के बाद माना जा रहा है कि पंजाब में पार्टी को फायदा हो सकता है. हालांकि खली मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के हैं. लेकिन वो जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी  चलाते हैं. इस अकेडमी में खली युवाओं को को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाते हैं.

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले WWE पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले पिछले साल ग्रेट खली और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। अटकलें लगाई जा रही थी कि पंजाब चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि गुरुवार को उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फेसबुक पर मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि द ग्रेट खली को दिल्ली में बिजली-पानी, स्कूल और अस्पताल में किया गया काम काफी पसंद आया। उन्होंने यह भी लिखा कि अब यह काम पंजाब में भी करना होगा। हम सब मिलकर पंजाब को बदलेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More