सांस्कृतिक परिषद द्वारा दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजन का आज हुआ समापन

दिनेश कुमार विशेष संवाददाता की रिपोर्ट
राष्ट्रीय जजमेन्ट न्यूज़ अम्बेडकरनगर।रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर अम्बेडकर नगर में आज प्राचार्य प्रो शेफाली सिंह के नेतृत्व एवं डॉ सीमा यादव के संयोजन में सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय परम्परा 2022 का समापन हुआ। प्रथम दिन रंगोली, कलश सजावट, मेहंदी, एकल गायन एवं समूह गायन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।
आज दूसरे दिन एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो शेफाली सिंह ने कहा कि छात्राओं को इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग करना चाहिए क्योकि ये कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास एवं प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किये गये।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभांगी चर्तुवेदी, द्वितीय स्थान अंशिका पाण्डेय एवं तृतीय स्थान मंजरी द्विवेदी ने प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नमिता ग्रुप, द्वितीय स्थान अंशिका ग्रुप एवं तृतीय स्थान स्वाती ग्रुप ने प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नमिता तिवारी, द्वितीय स्थान कुसुम गुप्ता एवं तृतीय स्थान मंजरी ने प्राप्त किया।
समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति ग्रुप, द्वितीय स्थान अंशिका पाण्डेय ग्रुप एवं तृतीय स्थान दीक्षा पाण्डेय ग्रुप ने प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका तिवारी, द्वितीय स्थान वारिशा खातून एवं तृतीय स्थान शाइस्ता खातून ने प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में विजेता सौम्या ग्रुप तथा उपविजेता प्रिया ग्रुप रहा।
निर्णायक की भूमिका डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, कुंवर संजय भारती, डाॅ. रवीन्द्र वर्मा एवं डॉ. चन्द्रभान ने निभाई। इस अवसर पर डॉ अरविन्द वर्मा, डॉ सुधा, डॉ विश्वनाथ द्विवेदी, डा. शाहिद परवेज, डॉ. अरुणकांत गौतम, डॉ. महेन्द्र यादव, डा पूनम मौर्या, विजय लक्ष्मी यादव, डा राजेश कुमार, डाॅ विजय प्रकाश सिंह, डॉ. वालेंतिना प्रिया, एवं डा अजीत प्रताप सिंह, ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More