पाकिस्तान में भीषण ब्लास्ट, 45 नमाजियों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला हुआ। ब्लास्ट में​ 45 नमाजियों की मौत हो गई। 65 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में हुआ। हमले के वक्त मस्जिद में करीब 150 लोग मौजूद थे।

पेशावर पुलिस के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक हमलावर भी मारा गया। फायरिंग में एक दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच अकेला बचा हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने खुद को उड़ा लिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More