लखनऊ की इन तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत

लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने आठ हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शाम‍िल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कैंट से 39,612 वोटों से सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी को हराया। सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सपा के अभिषेक मिश्र को हराया।

बता दें कि मोहनलालगंज सीट पर 71 साल बाद कमल खिला है। उधर, लखनऊ मध्य सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को 10821 वोटों से हराया। उत्तर सीट पर सपा की पूजा शुक्ला को नीरज बोरा ने हराया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More