पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से फेंका, ट्रैक पर चार घंटे तड़पती रही महिला

अयोध्या
अयोध्या से मनकापुर जा रही सरयू एक्सप्रेस से सफर कर रहे पति ने गर्भवती पत्नी को रविवार की आधी रात में कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के नीचे धकेल दिया। महिला ट्रैक के किनारे साढ़े चार घंटे तक पड़ी रही। बाद में उसे रेलवे के मेट महेश ने उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बोगी खाली थी। इसमें पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
इसी बीच ट्रेन अयोध्या को पार करते हुए कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। इसी बीच पति ने धक्का देकर पत्नी को नीचे गिरा दिया। रात एक बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक महिला ट्रैक के किनारे ही पड़ी रही। सुबह मेट महेश कुमार पेट्रोलिंग करने निकले तभी उन्हें महिला दिखाई दी।
 महिला से जानकारी की तो उसने बताया कि उसके पति ने ही उसे मारपीट कर ट्रेन से धकेल दिया है। इसके बाद महिला को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More