भाजपा के MLC यशवंत सिंह पार्टी विरोधी नीतियों के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

भाजपा ने MLC यशवंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यशवंत सिंह पर आजमगढ़ में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे को चुनाव लड़ाने का आरोप है। यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु आजमगढ़-मऊ से MLC का चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा ने यहां से अपने पूर्व विधायक अरुणकांत यादव को मैदान में उतारा है।
पूर्वांचल में भाजपा की ओर से यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। यूपी विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद भाजपा का पूरा फोकस MLC चुनावों पर है।
योगी के करीबी माने जाते हैं यशवंत सिंह
MLC यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास माने जाते हैं। 2017 में योगी के CM बनने के बाद समाजवादी पार्टी से MLC की सीट छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। बाद में भाजपा ने उन्हें विधान परिषद भेजा था। यशवंत सिंह की पहचान सपा में ठाकुर नेता के तौर पर थी। खुद यशंवत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर ट्रस्ट चलाते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More