अयोध्या सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत, कई घायल

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज गति से जा रही बस के पलटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है। बस दिल्ली से बस्ती, सिद्धार्थनगर जा रही थी। इस हादसे में 30 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

अयोध्या हाइवे पर यह हादसा  हुआ है। बताया जा रहा है कि निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उस समय बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस वहां पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान किया है |

CM  ने अयोध्या जनपद में बस पलटने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों का लेकर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। दुर्घटना में घायलों की स्थिति खराब बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इसको लेकर घायलों को तत्काल उचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

10 यात्रियों की स्थिति गंभीर बस हादसे में घायल 10 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। डीएम नीतीश कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। डीएम ने सभी घायलों का समुचित इलाज कराए जाने की बात कही है। बस दुर्घटना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एनएच 27 पर ओवरटेक करने के चक्कर में बस साइड वॉल से टकराई और पलट गई। अधिकारी पूरी घटना की जांच में जुट गए हैं।

कल मैनपुरी में इससे पहले देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस मामले में भी सीएम योगी ने मृतकों के प्रति शोक जताया है। मैनपुरी जिला प्रशासन के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज का निर्देश जारी किया गया है।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More