भीषण गर्मी के दिनों में बिजली भी बढ़ाएगी आपकी टेंशन, जानिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कितने घंटे आयेगी बिजली
गर्मी से उत्तर प्रदेश में बिजली संकट बढ़ने लगा है। डिमांड और सप्लाई का समीकरण ठीक न होने की वजह से गांव और तहसील में बिजली कटौती का समय बढ़ा दिया गया है। बिजली विभाग की ओर से प्रदेश के लिए जारी नए रोस्टर के मुताबिक, अब पहले की तुलना में गांव में 30 मिनट और तहसील में 23 मिनट कम बिजली मिलेगी।
गांव में अब तक 18 घंटे और तहसील में साढ़े 21 घंटे बिजली सप्लाई होती है। यानी अब गांव में 17.30 घंटे और तहसीलों में 21.07 घंटे बिजली सप्लाई होगी। दरअसल, पिछले 24 घंटे में बिजली की डिमांड 20 हजार 800 मेगावाट तक पहुंच गई है। जबकि मौजूदा समय में उपलब्धता 20 हजार 636 मेगावाट है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली कटौती की मार जिला मुख्यालय तक पहुंचने की आशंका है।
कहां कितने घंटे होगी सप्लाई
क्षेत्र |
शेड्यूल पुराना |
शेड्यूल नया |
ग्रामीण |
18 घंटे |
17.30 घंटे |
तहसील |
21.30 घंटे |
21.07 घंटे |
जिला मुख्यालय |
24 घंटे |
24 घंटे |
मंडल मुख्यालय |
24 घंटे |
24 घंटे |
बुंदेलखंड |
20 घंटे |
20 घंटे |
महानगर |
24 घंटे |
24 घंटे |
Comments are closed.