सी.डी.ओ. के आकस्मिक निरीक्षण में डी.पी.आर.ओ. सहित कई अधिकारी /कर्मचारी अनुपस्थित मिले

राष्ट्रीय जजमेन्ट फर्रुखाबाद :-

संवाददाता विक्रांत सिन्हा

विकास भवन परिसर में स्थित विभिन्य कार्यालयों का मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी सहित कई कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिस पर सी.डी.ओ. ने डी.पी.आर.ओ. सहित कई के वेतन रोकने के निर्देश दिये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अचानक सी.डी.ओ. ने सर्वप्रथम जिला विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमे प्रधान सहायक सूर्य नारायण त्रिपाठी और वरिष्ठ सहायक दीपिका त्रिपाठी अवकाश पर मिलीं। आशुलेखक अनुपस्थित मिले। उनके पिता की बरसी होने की जानकारी दी गयी। आई.जी.आर.एस. में शिकायततें अंकित नहीं मिली। वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार कोई सन्तोष जनक जबाब नहीं दे सके। सी.डी.ओ. ने आई.जी.आर.एस. रिपोर्ट का प्रतिदिन अवलोकन करने के निर्देश डी.डी.ओ. को दिये।

इसके बाद सी.डी.ओ. ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें डी.पी.आर.ओ. विनय कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। सी.डी.ओ. ने उनका वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया। बीते 1 अप्रैल से पत्रवाहक मुन्नी देवी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयन्त सिंह अनुपस्थित मिले। जिनको नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही के निर्देश डी.पी.आर.ओ. को दिये। स्टाफ स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय ग्रामीण की उपस्थित पंजिका में जिला समन्वयक सुधीर श्रीवास्तव, डी.पी.एम. विजय पाल, जिला समन्वयक नीतेन्द्र पटेल अनुपस्थित मिले। लेखाकार सतीश कुमार ने बताया कि सभी बार रूम में हैं। सफाई कर्मियों की तैनाती सूची सी.डी.ओ. को नहीं दिखायी। पटल सहायक इशरत से सफाई कर्मियों की तैंनाती की सूची व रोस्टर दिखाने के निर्देश सी.डी.ओ. ने दिये, लेकिन वह सूची व रोस्टर नहीं दिखा सकीं। जिससे पटल सहायक से जबाब तलब किया गया है। साथ ही सफाई कर्मियों की सूची व रोस्टर उन्होंने तलब किया है।
इसके बाद सी.डी.ओ. ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिसमें डी.पी.ओ. भारत प्रसाद गायब मिले। फोन पर बताया कि वह कम्पिल क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। पत्रवाहक राजीव कुमार भी अनुपस्थित मिले। राजीव कुमार का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिये। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी अनुपस्थित मिले। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिसमें जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह अनुपस्थित मिले, लेकिन कुछ समय बाद उपस्थित हो गये।

निरीक्षण के दौरान चारों ओर गन्दगी का अम्बार मिला जगह-जगह दीवारों और कोनों में पान मसाला खाकर थूका गया, जिस पर उन्होंने बेहतर साफ – सफाई कराने के निर्देश दिये। सी.डी.ओ. ने कहा कि दोबारा निरीक्षण के दौरान गन्दगी नहीं मिलनी चाहिए, यदि दोबारा गन्दगी मिली तो कार्यवाही की जायेगी। सी.डी.ओ. के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

फर्रुखाबाद से विक्रान्त सिन्हा की रिपोर्ट,

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More