लखनऊ : समिट बिल्डिंग में देर रात भयंकर बवाल, 150 से ज्यादा लड़कों के बीच चले लात घूंसे

लखनऊ की समिट बिल्डिंग में शुक्रवार रात फिर बवाल हुआ। रात करीब एक बजे यहां के बूम बॉक्स बार में लड़के-लड़कियां नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। लोगों के मुताबिक, समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रात एक बजे शराब परोसी जा रही थी।
करीब 150 से ज्यादा लड़कों की भीड़ डीजे पर डांस कर रही थी। किसी लड़के ने एक लड़की को छेड़ दिया। लड़की और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष विवाद करने लगा। देखते-देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट होते ही वहां भगदड़ मच गई।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि पुलिस पहुंची तो बार बंद हो चुका था। सभी लोग भाग गए थे। शनिवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान कराई जा रही है। बार संचालक से भी पूछताछ हो रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More