तेज रफ्तार बोलेरो और डंपर की भीषण टक्कर, 5 की मौत

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से एक डंपर में घुस गई। हादसे में चार महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई। हादसा जेवर इलाके में तड़के 5 बजे के करीब हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा डंपर में घुस गया। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है। बोलेरो सवार लोग मथुरा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहे थे। सभी मृतक महाराष्ट्र और कर्नाटक के रहने वाले थे। यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना जेवर थाना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कटर से गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस सभी को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 घायलों का इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत नारायण बुराड़े (68 वर्ष), स्वर्णा चंद्र कांत बुराड़े (59 वर्ष), मालन विश्वनाथ कुंभार (68 वर्ष), रंजना भरत पंवार (60 वर्ष) और नुवंजन मुजावर (53 वर्ष) के रूप में हुई थी। नारायण रामचंद्र कोलेकर और सुनीता राजू गस्टे घायल हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More