चौंकाने वाला मामला, पत्नी को प्रेमी के साथ सोता देख पति ने कुछ ऐसा किया जिसे देख सब रह गए हैरान

बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी की आदत से तंग आकर आत्महत्या कर ली। साथ ही उसने खुदकुशी करने से पहले पूरी बात एक चिट्ठी में लिखी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी कुछ दिनों से नाराज थी और वह प्रेमी के साथ गया में रह रही थी।
जानकारी के अनुसार, घटना बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र का है। लहेरी थाना के इलाके में बसी एक कॉलोनी में चंद्रदेव कुमार अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे। पेशे से वह आलू-प्याज कर व्यापार करता था। चंद्रदेव की शादी साल 2015 में हुई थी और उसके 6 साल और 4 साल के दो बच्चे थे। चंद्रदेव ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी के कथित अवैध रिश्तों का जिक्र किया है।
अपने सुसाइड नोट में चंद्रदेव ने लिखा कि उसकी पत्नी का उसके सहपाठी के अलावा एक और युवक से अवैध संबंध था। हर बार चंद्रदेव उसे समझाता लेकिन पत्नी ने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया। चंद्रदेव ने लिखा कि उसने अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसलिए मैं खुद को खत्म कर रहा हूं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More