आगरा -पत्नी को दी फांसी फिर हाँथ बांधकर चौथी मंजिल से फेका, निचे आकर निकाला फंदा और खोले हाँथ

आगरा के ओमश्री प्लैटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से महिला की फेंककर हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है। रितिका को चौथी मंजिल से फेंकने के बाद पति आकाश और उसके साथी नीचे आए। आकाश का एक साथी मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पति पहले रितिका के हाथ की रस्सी खोलता है। इसके बाद उसके गले में लिपटा दुपट्‌टा खोलने का प्रयास किया, जिससे लगे कि रितिका ने अपने आप कूदकर जान दी है।

इस वीडियो के साथ फॉरेंसिक रिपोर्ट ने राज से पर्दा हटा दिया। रितिका ने अपनी जिंदगी बचाने के लिए आखिरी सांस तक स्ट्रगल किया था। हत्या की सूचना के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम को फ्लैट में रितिका के संघर्ष करने के सुबूत मिले हैं। फ्लैट में सामान बिखरा हुआ था। बालों का एक गुच्छा भी मिला। गमला भी गिरा पड़ा था। इससे अनुमान लगाया गया है कि रितिका ने बचने के लिए काफी प्रयास किया होगा।

पूरी प्लानिंग से आया था आकाश
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आकाश सुबह ही अपने साथियों के साथ अपार्टमेंट के बाहर आ गया था। पहले उसने अपार्टमेंट के बाहर से फ्लैट की निगरानी की। इसके बाद उसने अपने साथ आई महिलाओं को अपार्टमेंट में भेजा। बिना एंट्री के अंदर जाने पर गार्ड मुन्ना ने उन्हें टोका। इस पर आकाश वहां पहुंच गया। महिला ने गुमराह करने के लिए फ्लैट नंबर 401 की जगह 601 में जाने की एंट्री की। इसके बाद आकाश ने मोबाइल नंबर भी लिखा। फिर एक साथ सब अंदर चले गए।

फूड व फैशन ब्लॉगर थी रितिका

बेटी की हत्या की सूचना पर शुक्रवार रात को रितिका के माता-पिता और परिजन आगरा पहुंचे। रितिका के भाई उत्कर्ष सिंह ने बताया कि 2014 में आकाश ने रितिका से शादी की थी। शादी के बाद से वह कुछ नहीं करता था। ऐसे में रितिका फिरोजाबाद के स्कूल में जॉब करने लगी। आकाश रितिका को परेशान भी करने लगा। एक बाद उसने रितिका को जला भी दिया था।

आकाश के टॉर्चर से परेशान होकर ही रितिका उससे अलग रहने लगी। अभी वो फूड, फैशन ब्लॉगर का काम कर रही थी। वह विपुल के साथ रह रही है इसकी जानकारी आकाश को थी। गुरुवार को रितिका ने अपनी मां से बात की थी। उस समय वह बहुत परेशान थी। उसने कहा था कि शुक्रवार को वो गाजियाबाद आएगी। घरवाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे। मगर, शाम को उसकी हत्या की सूचना आई।

फ्लैट मालिक को तलाश रही पुलिस
जिस फ्लैट में रितिका और विपुल रह रहे थे, पुलिस उस फ्लैट के मालिक को तलाश रही है। बताया गया है कि फ्लैट 13 हजार रुपए और बिजली के बिल पर किराए पर दिया गया था। एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि जांच में फ्लैट स्वामी को भी शामिल किया जाएगा।

आगरा की रहने वाली थी रितिका
रितिका के भाई ने बताया कि वे मूलरूप से आगरा के मोतीकटरा के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र सिंह की नौकरी के चलते करीब 15 साल पहले गाजियाबाद शिफ्ट हो गए। रितिका के मामा आकाश के घर के पास टूंडला नगला झम्मन में रहते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More