शाहजहांपुर दर्दनाक हादसा : शादी समारोह में, सिलेंडर में; आग लगने से 4 महिलाओं की जलकर मौत

शाहजहांपुर, {जलालाबाद}कलांन क्षेत्र के प्रधान के घर बेटी की शादी की तैयारियों के दौरान खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। शनिवार शाम हुए इस हादसे में पूर्व प्रधान समेत चार महिलाओं की जलकर मृत्यु हो गई। जबकि छह अन्य को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैI साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।रविवार 3 जुलाई को एटा के कस्बा जैथरा से आनी थी बारात

क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की प्रधान गुड्डी देवी यादव की बेटी सोनाक्षी की एटा के कस्वा जैथरा  में अमित यादव से रविवार को शादी होनी थी। शनिवार को घर में मंडप की रस्म चल रही थी। बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। घर के बरामदे में खाना बन रहा था। तभी अचानक एक सिलिंडर लीक होने से उसमें आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता दो अन्य सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली,

जिससे वहां बैठीं महिलाओं में अफरा तफरी मच गई। पूरे घर में भड़की आग में कई महिलाएं फंसकर रह गईं। जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जाता। सोनाक्षी की चचेरी दादी पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, नानी अल्हागंज के फतेहपुर गांव निवासी गंगा देवी, ममेरी बहन कलान के जल्लापुर गांव निवासी नीलम और ममेरी बहन वंदना की मृत्यु हो गई।

जबकि चचेरा भाई आलोक, फर्रुखाबाद के शमशाबाद निवासी बुआ मनोरमा समेत सात अन्य को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भेजा गया है। जहां वंदना की हालत गंभीर बतायी जा रही है। देर शाम एसडीएम सतीश चंद्रा व सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह भी मौके पर पहुंचे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More