लोकमंगल दिवस मे महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की शिकायतों का किया निस्तारण

लखनऊ। राजधानी मे लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 3 और जोन 4 में किया गया। जिसमे महापौर  संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। खदरा निवासी रौनक ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने स्थित नाली की सफाई नही हुई है। जिस पर महापौर ने जोनल सेनेटरी ऑफिसर को समस्या निस्तारण हेतु निर्देश दिया।

अलीगंज निवासी रीना चौरसिया ने महापौर को बताया कि उनके घर के पास सफाई नही होती है। और नालियाँ चोक है जिस पर महापौर ने जोनल सेनेटरी ऑफिसर को कार्यवाही के लिए निर्देश दिया। गोमती नगर के विराट खंड निवासी मोहन ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब यही जिससे अंधेरा छाया रहता है। जिस पर महापौर ने अधिशाषी अधिकारी मार्ग प्रकाश को प्रकाश बिंदु सही कराने के लिए निर्देश दिया।

गोमतीनगर के विशाल खण्ड निवासी सौरभ मिश्रा ने महापौर से बताया कि उनके घर के सामने स्थित पार्क में समरसेविल का खराब ही जिससे कि पार्क में पेड़ो को पानी नही दिया जा रहा है। जिस पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने समस्या निस्तारण के लिए महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिया।

इस दौरान कुल 40 शिकायतें पंजीकृत की गई। जिनमे अभियंत्रण की 8, कर विभाग की 9, स्वास्थ्य की 7,  मार्गप्रकाश की 3, उद्यान की 2,  अतिक्रमण की 2,  एवं अन्य की 9 शिकायतें पंजीकृत की गयी। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, के के जायसवाल, राघव राम तिवारी, कुमकुम राजपूत, संजय सिंह राठौर, शैलेन्द्र सिंह, भाजपा नेता शैलेन्द्र राय के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More